बड़ी खबर: पार्टी से बगावत में सचिन यादव सपा से 6 साल के लिए निष्कासित

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत चुनाव में अपनी बहन मोनिका यादव को चुनाव लड़ा रहे पूर्व मंत्री पुत्र सचिन यादव को पार्टी नें 6 साल के लिए निष्कासित किया है|
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम नें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होनें पर उन्हें आगामी छ: वर्ष के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया है| जिससे उनके खेमें में खलबली है| वह सपा जिला पंचायत प्रत्याशी सुबोध यादव के विरोध में भाजपा समर्थिक अपनी बहन मोनिका यादव को चुनाव लड़ा रहे हैं| सचिन यादव अब क्या नया राजनैतिक पैंतरा खेलेंगे यह देखनें की बात है|
सचिन यादव नें फिलहाल इस सम्बन्ध में कुछ भी बोलनें से इंकार कर दिया|