अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सबार युवक की मौत, साथी गंभीर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सबार दो युवक गंभीर रूप जख्मी हो गये| इसके बाद उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| लोहिया अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया| जबकि उसके साथ ही सैफई रिफर कर दिया गया|
जनपद मैंनपुरी के भोगांव शिवनगर निवासी 25 वर्षीय पंकज सक्सेना पुत्र प्रमोद सक्सेना अपने साथी रजत उर्फ अजीत के साथ मोहम्मदाबाद आये थे| पंकज के चाचा दुर्गेश सक्सेना नें बताया कि पंकज ताजपुर एक भट्टे सेड ईंटों की बातचीत कर लौट रहे थे| उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन नें उनको जोरदार टक्कर मार दी| जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें बीती रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| लोहिया अस्पताल में पंकज सक्सेना को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि रजत की हालत नाजुक होनें पर उसे सैफई के लिए रिफर कर दिया गया|जानकारी होनें पर मृतक की पत्नी अंजली, माँ मीरा देवी आदि परिजन लोहिया अस्पताल आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया|
ताजपुर चौकी इंचार्ज अभय सिंह नें बताया कि अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलनें के बाद मुकदमा दर्ज किया जायेगा|