‘कौशलेन्द्र यादव’ को कांग्रेस प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस नें पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर प्रदेश महासचिव बनाया गया है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है| उन्हें बधाई देनें वालों का तांता लगा है|
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र यादव को बड़ी जिम्मेदारी दी| आपको बता दें की कौशलेन्द्र यादव युवावस्था से राजनीति में सक्रिय हो गये थे| वह 1985 से लेकर 1990 तक नेकपुर कला सोसाइटी के डायरेक्टर रहे| 1989 में वह बद्री विशाल डिग्री कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष चुने गये| साल 2000 में वह जिला पंचायत सदस्य चुने गये| 2001 में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़े जिसमे मुकेश राजपूत से एक वोट से चुनाव हार गये| इसके बाद 2009 में कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कौशलेन्द्र नें कांग्रेस की सदस्यता ले ली| तीन साल कांग्रेस में कार्य करने के बाद साल 2012 में वह प्रदेश सचिव बनाये गये | तब से वह पार्टी के प्रदेश सचिव के पद पर ही कार्यरत थे| कौशलेन्द्र की सक्रियता देखकर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नें उन्हें प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी है| वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के करीबियों में सुमार हैं | कौशलेन्द्र यादव नें बताया कि उन्हें पार्टी नें जो बड़ी जिम्मेदारी दी है उसका पूरी निष्ठा के साथ पूरा करेंगे|
लोकसभा की तैयारी भी कर रहे कौशलेन्द्र
कौशलेन्द्र यादव आगामी 2024 के चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर फर्रुखाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़नें की तैयारी में हैं | वह लगातार क्षेत्र की जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतिओं को लोगों तक पंहुचानें का कार्य कर रहें है |