मार्ग दुर्घटना में पीडब्लूडी कर्मचारी की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: डियूटी से अपने घर जा रहे पीडब्लूडी कर्मी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी|जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गयी | पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सिबिल लाइन निकट जिलाधिकारी कार्यालय निवासी 48 वर्षीय श्रीकृष्णपाल यादव पीडब्लूडी में बेलदार था| वह रात घर जा रहे तभी उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे उनकी मौत हो गयी| घटना कली जानकारी होने पर परिजन देर रात मौके पर पंहुचे तो उनका शव आर्मी करियप्पा कम्प्लेक्स के सामने सहकारी बैंक के सामने पड़ा मिला| परिजनों में कोहराम मच गया| घटना की जानकारी होने पर सीओ सिटी रामलखन सरोज और प्रभारी निरीक्षक रजनेश चौहान मौके पर पंहुचे और पुलिस ने जाँच पड़ताल की| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
प्रभारी निरीक्षक रजनेश चौहान ने जेएनआई को बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है|