मोहन की मिठाई से मीठी हुई जरूरत मंदों की दीपावली

FARRUKHABAD NEWS



फर्रुखाबाद :(नगर संवाददाता) दीपावली की पूर्व संध्या पर मिठाई पाकर जरूरत मंदों की चेहरे पर खुशी की चमक साफ नजर आयी| तकरीबन 5 हजार लोगों को मिठाई के डिब्बे दिये गये|



शनिवार को दीपावली पर फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल नें थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार के साथ हैबतपुर गढिया काशीराम कालोनी में करीब 2000 परिवारों में मिठास घोली। अध्यक्ष मोहन अग्रवाल ने कहा कि उनकी आखिरी सांस तक जनता को समर्पित है।उसके बाद आने वाली उनकी पीढ़ियां आम जनता के लिए काम करेगी। चुनाव आये या जाये जनता मेरे लिए सर्वोपरी है। शहर की कांशीराम कालोनी में
शनिवार को फर्रुखाबाद विकास मंच के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल के पिता सुरेश चंद्र अग्रवाल की स्मृति में मिष्ठान वितरण हुआ। कालोनी के करीब पंद्रह सौ लोगों को पहले से टोकन प्रदान किया गया। मोहन अग्रवाल ने बताया कि उनके पिता स्व.सुरेश चंद्र अग्रवाल ने वर्ष 2006 से एस आर कोल्ड स्टोरेज के आसपास रहने वाले मलिन बस्तियों के लोगों को दीपावली पर मिष्ठान वितरित कर त्योहार मनाना शुरू किया। उसी क्रम को आगे


बढ़ाते हुए आज वह यह कारवां यहां तक ले आए हैं। लगभग 2000 से अधिक परिवारों के 5000 लोगों के साथ दीपावली की खुशियां बांट पा रहे हैं। जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा की समाजसेवी संगठन कई है। जनता के लिए जो काम आए सुख दुख में साथी हो।वही असली समाजसेवी है। फर्रुखाबाद विकास मंच जिला महामंत्री कमल पांडेय ने सभी को एकजुट रहने व नशे गलत कार्यों से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम की व्यवस्था हिमांशु गुप्ता राहुल जैन अमन जैन, सैफ, कोमल पांडेय, इशांत साध ,अवनीश गुप्ता, ने संभाली।कार्यक्रम का संचालन वैभव सोमवंशी ने किया।