ससुराल से आ रहे बाइक सबार युवक की डीसीएम की टक्कर से मौत

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर संवाददाता) तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सबार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया | उसकी इलाज के दौरान लोहिया अस्पताल में मौत हो गयी| परिजनों में मातम पसर गया|



जनपद शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर के ग्राम पहाड़पुर निवासी 32 वर्षीय नन्हे कुशवाह शनिवार सुबह अपनी पत्नी मोनी को ग्राम मऊ शाहजहांपुर स्थित ससुराल में छोड़ने गये थे| पत्नी को छोड़ने के बाद शनिवार दोपहर घर से निकले| जिसके बाद थाना राजेपुर के

डबरी मोड़ के आगे तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिससे जांघ घायल हो गयी| सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक राजीव कुमार नें एंबुलेंस से राजेपुर सीएचसी भिजवाया। जहाँ से हालत गम्भीर होनें पर घायल नन्हे को लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया| जिला अस्पताल लोहिया में करीब 30 मिनट भर्ती रहने के बाद नन्हे की मौत हो



गयी| जानकारी मिलने पर मृतक के पिता रमेश, ससुर रामसैनी भी लोहिया अस्पताल आ गये। ससुर ने बताया की नन्हे चार भाई बहन में दूसरे नंबर का था। उनकी बेटी मीना के विवाह को नौ साल हुए हैं। एक 3 वर्षीय दिव्याग पुत्र कार्तिक है।मां रामरानी व पत्नी मोनी को रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस नें बाइक और डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया | उपनिरीक्षक राजीव कुमार नें बताया कि डीसीएम और बाइक पुलिस के कब्जे में है| तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|