बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का मिनट टू मिनट कार्यक्रम पढ़ें

FARRUKHABAD NEWS

फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीजेपी के महिला मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेनें आ रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी जनपद में लगभग 10 घंटे का समय गुजरेंगे| इसके साथ ही वह कई पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के आवास पर भी जायेंगें|

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष दोपहर 1 बजे शहर के कादरी गेट के ओपी लान में महिला सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे| यहाँ लगभग उनका तीन घंटे का कार्यकम है| 3:20 पर वह भाजपा जिला कार्यालय आवास विकास जायेंगे| यहाँ 3:30 से 4:15 तक वह पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे| 4:25 से 5 बजे तक वह कोर कमेटी की बैठक लेंगे| 5:10 बजे वह अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य के आवास आवास विकास जायेंगे| इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष 5:30 बजे भोलेपुर नगला दीन स्थित ब्रह्मदत्त अवस्थी के आवास पर जायेंगे| शाम 6 बजे वह जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता के आवास पर पंहुचेगें| 6:45 बजे वह एमएलसी व भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के आवास पर पंहुचेंगे| सभी कार्यक्रम समाप्त करते हुए वह फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन 21:50 बजे वह पंहुचेंगे और कालिंद्री ट्रेन से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे|