भाजपा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के बहाने महिला वोटरों को सहेजनें का प्रयास

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अब महिलाओं (आधी आबादी) को सहेजनें में जुट गयी है| रविवार को शहर के कादरी गेट स्थित एक गेट्स हाउस में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ में महिलाओं के लिए सरकार की योजनाओं से सभी को अवगत करा महिला मतदाताओं को सहेजनें का प्रयास किया गया|

कार्यक्रम में पंहुचे क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल नें कहा कि मोदी सरकार नें महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं की दशकों की मांग को पूरा करनें का कार्य किया है| जिससे अब देश की संसद में हो या विधान सभा हर जगह महिलाओं के लिए आरक्षण तय होगा| मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| सपा सरकार पर हमला बोला| उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव की सरकार थी| सपा की सरकार के दौरान प्रदेश में अराजकता, भ्रष्टाचार ,दुष्कर्म की घटनाओं का बोलबाल था लेकिन जब से सूबे की सरकार योगी के हाथ में आयी है कानून व्यवस्था का राज कायम है| महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रहीं हैं| सरकार नें उनके लिए पक्का मकान, गैस सिलेंडर, फ्री राशन आदि की व्यवस्था की है| जिससे निचले तबके का आदमी भूखा नही सो रहा| कार्यक्रम में रंगारंग आयोजन के साथ ही बालिकाओं नें ताईकंडों का भी प्रदर्शन किया| संचालन चित्रा अग्निहोत्री नें किया | इस दौरान जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुरभि गंगवार, विधायक सुशील शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, डॉ, रजनी सरीन, एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, बीजेपी नेता सचिन सिंह यादव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबिता पाठक, अनीता द्विवेदी, कुंबरजीत आदि रहे|