किशोरी नें फांसी लगाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) घर में अकेली किशोरी नें तनाव में आकर फांसी लगाकर जान दे दी| सूचना पर परिजन एकत्रित हुए | परिजनों में चीत्कार मच गयी| परिजनों नें पुलिस को सूचना नही दी |
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला हुसा निवासी प्रमोद शर्मा दिल्ली में रह रहा है| उसकी तीन पुत्रियां हैं| सबसे बड़ी पुत्री का विवाह हो गया है| दो पुत्रीयां निशा व लता जो गाँव में अपनी दादी 80 वर्षीय ब्रहमा देवी के साथ रहती हैं| सबसे छोटी पुत्री 15 वर्षीय पुत्री लता शनिवार को घर में अपनी दादी के साथ अकेली थी| दूसरे नम्बर की बहन निशा गोला जलाभिषेक करनें के लिए गयी थी| उसी दौरान दोपहर मौका देखकर घर में पड़ी टिनशेड में लगे बांस में लता नें प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| काफी देर बाद जब लता की दादी ब्रह्मा देवी भीतर गयीं तो उन्होंने लता को फांसी पर झूलते देखा| जिसके बाद उन्होंने चीख पुकार की तो ग्रामीण एकत्रित हो गये| ग्रामीणों की मदद से स्वजनों नें लता के शव को नीचे उतारा| थानाध्यक्ष संत प्रकाश पटेल नें बताया कि किशोरी के फांसी लगा लेनें के मामले में उन्हें जानकारी नही है| जानकारी की जायेगी|