‘वोटर चेतना अभियान’ से नये मतदाताओं पर पकड़ बनायेगी बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नए मतदाताओं को पार्टी की रीति-नीति के बारे में जागरूक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ‘वोटर चेतना अभियान संचालित करेगी। अभियान के बारे में पार्टी पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए बीजेपी के मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय की अध्यक्षता में नगर मण्डल पश्चिम की बैठक आ आयोजन नगर की सिंधी धर्मशाला में कार्यशाला आयोजित हुई|
मंडल की प्रभारी सरस्वती वर्मा ने कहा की एक वोट की कीमत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बेहतर कोई नहीं जानता| हम सभी को 28 फरवरी से वोट बढ़ाने के अभियान में लगना है| जिससे ज्यादा से ज्यादा वोट भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बना सके और पार्टी के पक्ष में मतदान कर सके| जिला मंत्री अभिषेक बाथम ने कहा की पार्टी के अभियानों में अब सरल एप्प के माध्यम से पार्टी नीचे तक निगरानी कर रही है इसलिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ पर होने वाले कार्यक्रमों को सरल ऐप पर अवश्य अपलोड करें| मंडल अध्यक्ष विकास पाण्डेय ने कहा कि 2024 का चुनाव भारतीय जनता पार्टी नहीं भारत देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है| बूथ अध्यक्ष 28 फरवरी से प्रारंभ होने वाले मतदाता बढ़ाओ अभियान में प्रत्येक बूथ पर कम से कम 50 वोट उसके द्वारा बढ़ाये जायें| महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक,अजीत पांडेय,आदित्य मिश्रा,अभिषेक त्रिवेदी, श्वेता दुबे, अनिल श्रीवास्तव, संजय प्रजापति, सोनू श्रीवास्तव, रामकिशन दीक्षित, संजीव गुप्ता आदि रहे|