डीएम-एसपी नें बाढ़ पीड़ितों से ली जानकारी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृत[पुर संवाददाता)जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी विकास कुमार नें बाढ़ ग्रस्त गाँव का दौरा किया| लेकिन अधिक बाढ होनें पर अधिकारी आगे ना जाकर पीछे लौट गये |
तहसील अमृतपुर में डीएम व एसपी पंहुचे | जहाँ उन्होंने तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों के बारे में तहसीलदार कर्मवीर से जानकारी ली | तकरीबन दो घंटे तक डीएम-एसपी तहसील में बैठकर जानकारी लेते रहे | तहसीलदार कर्मवीर नें उन्हें बताया कि मंझा की मढैया में बाढ अधिक है| जिसके बाद डीएम-एसपी गाँव बलीपट्टी पंहुचे और ग्रामीणों से बाढ़ की जानकारी ली| वहीं से आगे मंझा की मडैया जाना था लेकिन बाढ़ अधिक होनें पर अधिकारी वापस लौट गये | तहसीलदार को निर्देश दिये की जहां भी अधिक बाढ़ का पानी है, वहां पर खाने की व्यवस्था तुरंत कराई जाये| जिलाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि सक्षम अधिकारी मौके पर जाकर देखें कि किस गांव में क्या स्थिति है, वहां पर राशन उपलब्ध कराया जाये |