रामगंगा में 15 सेंटीमीटर का उफान, गंगा स्थिर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) रामगंगा नदी का जल स्तर सोमवार को 15 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया| जबकि गंगा बीते दिन की तुलनामे स्थिर रहीं |
दरअसल रविवार को गंगा खतरे के निशान यानी 137.10 से 10 सेंटीमीटर ऊपर यानी 137.20 पर दर्ज की गयीं| जबकि सोमवार को भी गंगा 137.20 सेंटीमीटर पर दर्ज की गयीं| नरौरा बाँध से गंगा में 209060 क्यूसेक पानी छोड़ा गया | वहीं रामगंगा बीते दिन 136.30 क्यूसेक पर दर्ज की गयीं थीं जो सोमवार को 136.45 मीटर पर पंहुच गयीं | जिससे रामगंगा में 15 सेंटी मीटर का उछाल दर्ज किया गया| रामगंगा में खो, हरेली, रामनगर बैराज से 93200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|