सपाईयों के कान में पंचायत चुनाव का मंत्र फूंक गये धर्मेन्द्र यादव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव नें जिले से गुजरने के दौरान पार्टी नेताओं से भेट कर हालचाल लिए| चर्चा है कि वह पंचायत चुनाव के लिए पार्टी नेताओं से माहौल पर सूक्ष्म चर्चा के साथ ही मंत्र फूंक गये|
दरअसल जनपद बदायूं में अधेड़ महिला के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म के साथ ही दर्दनाक हत्या कर दी गयी थी| जिसके चलते पूर्व सांसद बदायूँ जा रहे थे| शुक्रवार को लगभग 11 बजे वह शहर के पांचाल घाट पुल से गुजरे तो उन्हें जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, सचिन सिंह यादव, डॉ० जितेन्द्र यादव, विवेक यादव, महेंद्र सिंह कटियार आदि ने उनसे मुलाकात की|  जिलाध्यक्ष नें पूर्व सांसद को समाजवादी दूरभाष निर्देशिका भेट की| सूत्रों की मानें तो पूर्व सांसद नें पंचायत चुनाव को लेकर सूक्ष्म चर्चा की और कुछ मंत्र भी फूंक गये|