बाढ पीडि़त 35 परिवारों को मिले स्थाई पट्टे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गंगा की बाढ़ की चपेट में आये ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पंहुचानें के लिए जिला प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है| लिहाजा शुक्रवार को बाढ़ पीड़ित कुल 35 ग्रामीणों को स्थायी पट्टे आबंटित किये गये|
विकास खंड कमालगंज के ग्राम जंजाली नगला में बाढ़ का भीषण प्रकोप है| जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करनें को लेकर जिलाधिकारी संजय कुमार सिघ गंभीर है| उनके निर्देश पर नायब तहसीलदार हर्षित सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को ग्राम छीतापुर कपूरापुर में 35 परिवारों को 2-2 डिसमिल भूमि आबंटित कर दी| जिसमे से फिलहाल 10 परिवारों को शिफ्ट भी कर दिया गया| जबकि अन्य ग्रामीण गाँव छोडनें में आनाकानी कर रहे हैं | लेकिन उसके बाद भी उन्हें सुरक्षा के लिहाजा से शिफ्ट होना होगा| नायब तहसीलदार नें जेई विद्युत मदन चंद को बिजली व्यवस्था दुरस्त करनें के निर्देश दिये | इसके साथ ही पानी व मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करनें के लिए भी निर्देश दिये पुलिस के साथ ही लेखपाल अभय त्रिवेदी व लेखपाल अमित प्रताप, प्रधान प्रमोद यादव रहे|