अनुपम दुबे का गुर्गा ‘चुनमुन’ मुठभेड़ में गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) हत्यारोपी बसपा नेता अनुपम दुबे का गुर्गा चुनमुन पुलिस नें मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं|
थाना मऊदरवाजा के दारोगा सचिन सिंह व किरन पाल नागर फोर्स के साथ अर्रापहाड़पुर में चेकिंग कर रहे थे| उसी दौरान आरोपी अकरम फारुखी उर्फ चुनमुन पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी हाथीखाना बाइक लेकर पंहुचा | पुलिस को देखकर आरोपी हथियापुर क्रासिंग की तरफ भागनें लगा| जब पुलिस नें उसे घेराबंदी करके रोंका तो उसनें तमंचा निकाल लिया| पुलिस नें उसे दबोच लिया | पुलिस का कहना है कि आरोपी चुनमुन नें कहा की उसे जानते नही हो वह अनुपम दुबे का आदमी है| इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा | पुलिस नें आरोपी के पास से एक तमंचा व एक कारतूस जिंदा व एक नाल में फंसा हुआ मिला | एक मोबाइल, 210 रूपये व एक बाइक भी बरामद हुई |