सपा का बूथ मजबूत करनें पर बल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए भाजपा की तरह की सपा नें भी साइकिल की रफ्तार बढ़ा दी है| सपा अपनी जमीन मजबूत करनें के लिए बूथों को मजबूत करनें पर बल दे रही है| लिहाजा सभी को पदाधिकारियों को अपनी बूथ कमेटी गठित करनें पर बल दिया है|
सपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला कमेटी की मासिक बैठक आवास विकास स्थित कार्यलय पर सम्पन्न हुई| जिलाध्यक्ष नें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने बूथ पर कमेटी गठित करनें की नसीहत दी | उन्होंने सभी को पार्टी के हित में जुट जानें की अपील की| उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी कहा कि नये मतदान केंद्र बने हैं उन सभी के भौतिक सत्यापन पर भी नजर रखें|
नेताओं को घर पर और गाड़ियों में पार्टी का झंडा लगानें के निर्देश
जिलाध्यक्ष नें सपा नेताओं से अपने-अपने घरों व गाड़ियों पर पार्टी का झंडा व पद की प्लेट अनिवार्य रूप से लगाये| इसके साथ ही सभी विधानसभा अध्यक्ष नगर अध्यक्ष व फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष बूथ कमेटियां शीघ्र गठित करें| जिला महासचिव इलियास मंसूरी, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जहान सिंह लोधी, रमेशचंद्र कठेरिया, सौरभ कटियार, जिला सचिव राधेश्याम सविता, भोला यादव आदि रहे| संचालन जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने किया|