झप्पर में आग लगने से गृहस्थी का सामान राख

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बुधवार को अचानक लगी आग से गरीब की झोपड़ी जलकर राख हो गयी| ग्रामीणों नें जैसे-तैसे आग पर काबू पाया|
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला अरसानी मौधा निवासी किशनपाल अपनी पत्नी अनीता और पुत्रबधू संगम के साथ खेत में सरसों झाड रहे थे| पिंटू मजदूरी करने गया था| घर पर कोई नही था| तभी अचानक आग लग गयी| आग लगने से उसके घर में रखे छप्पर धूं-धूं  कर जलने लगा| आग से घर में रखे 10 हजार रूपये के साथ ही संगम का जेबरात, घरेलू लाखों का सामान जल गया| ग्रामीणों नें कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया|