मामूली विवाद बना था गिरंद की मौत का कारण, आरोपी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: पुलिस ने गुपचुप तरीके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर गिरंद हत्या काण्ड का खुलासा करने का दावा किया है| पुलिस के अनुसार मृतक को मामूली विवाद के कारण मौत के घाट उतार दिया गया| घटना के एक आरोपी को पुलिस नें गुपचुप तरीके से गिरफ्तार भी कर उसे जेल भेज दिया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट के निकट खेत में एक युवक की लाश बीते 12 फरवरी 2020 मिली थी| जिसके बाद परिजनों उसकी शिनाख्त गिरंद पुत्र जितेन्द्र कुमार पुत्र लल्ला निवासी भोपतपुर नगला हरपालपुर हरदोई के रूप में की गयी थी| पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था| जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी|
बीते लगभग 3 दिन पूर्व पुलिस ने हरदोई के अरबल टिकारा निवासी संजीब कुमार पुत्र सतीश पाल को दबोच लिया था| पुलिस तब से आरोपी से पूंछतांछ कर रही थी| बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गुपचुप तरीके से गिरफ्तार आकर जेल भेज दिया|
पुलिस ने अनुसार आरोपी संजीब व उसके साथी चौधरी भोगांव मैनपुरी निवासी राहुल पुत्र मुकेश से मृतक गिरंद का मामूली विवाद हो गया था| जिसके बाद उसकी दोनों नें मिलकर हत्या कर दी| पुलिस नें आरोपी की रोडबेज बस अड्डे के निकट गिरफ्तारी दिखाकर उसका मृतक का मोबाइल बरामद दिखाया है| जबकि राहुल की पुलिस को तलाश है|