सिलेंडर की आग से गृहस्थी का सामान राख,गृहस्वामी झुलसा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)नाश्ता बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगनें से हड़कंप मच गया| सिलेंडर की आग बुझानें में गृह स्वामी झुलस गया| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा निवासी अवनीश राजपूत के घर पर गैस सिलेंडर में आग लग गयी| आग लगनें से हड़कंप मच गया| अवनीश नें आग बुझानें का प्रयास किया लेकिन आग नही बुझी तो वह जलते हुए सिलेंडर को बाहर खीचकर लाया| जिससे वह बुरी तरह झुलस गया| लेकिन तब तक आग नें घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया | आग नें उसका घरेलू सामान राख कर दिया | घायल अविनाश को सीएचसी में भर्ती किया गया|