तालाब बनी आलू मंडी रोड…चुटहिल होते राहगीर,जिम्मेदार बेखबर!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर की सातनपुर आलू मंडी रोड सड़क तालाब बन गई है। सड़क पर गड्ढों और उखड़ी ईंटें लोगों के लिए खतरनाक बनी हुई हैं। जलभराव के कारण लोग गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं, जिससे दोपहिया व तीन पहिया वाहन दिन भर पलटते रहते हैं| बुधवार को भी दिनभर लोग गिरकर चोटिल होते रहे। गड्ढों के चलते वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। मगर किसी अधिकारी ने सुधि नहीं ली और जनप्रतिनिधियों ने इसकी चिंता नहीं की। राहगीर सुबह से लेकर रात तक परेशान होते रहे। क्या जनप्रतिनिधि व अफसर आकाश मार्ग से सफर करते हैं? क्या एक दिन में सड़क में तालाब बना? पहले से ही सड़क को निर्माण करानें की व्यवस्था क्यों नही की गयी ? वोट लेनें के लिए नेता जी हाथ जोड़कर चले आते है और विकास के नाम पर दुर्दशा से आमजनमानस को जूझना पड़ता है| यह कुछ सबाल सड़क से गुजर रहे लोगों के हैं|
सातनपुर आलू मंडी एशिया की सबसे बड़ी मंडी मानी जाती है| लेकिन उसको जाने वाला रास्ता वर्षों से खस्ता हाल है| इसी मार्ग से क्षेत्र के लोग नगर में आते जाते है| लेकिन आज हालात यह है कि पैदल भी लोग नही निकल पा रहे है| रिक्शे वाले और ठेली वाले जब सब्जी या अन्य सामान लेकर निकलते है तो उन्हें बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है| सड़क पर गढ्ढे नही तालाब बन गये है| दिन में कई बार ई-रिक्शा आदि वाहन पलटते हैं जिसमे केई लोग चुटहिल हो जा रहे है| रोड के किनारे नाला न होने से लोगों के घरों का पानी सड़क पर आता है, पहले यह पानी खाली प्लांटों में चला जाता था। सड़क पर पानी आने से कई सालों से भीषण जलभराव हो रहा है। इससे सड़क कई जगह पूरी तरह से उखड़ गई है। गड्ढे को भरने के लिए ईंटें डाल दिए गए हैं, जो उखड़ गए हैं, इससे वाहन चालक अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। इधर, बारिश के चलते आलू मंडी रोड भोपतपट्टी के आस-पास तालाब बन गई। पानी से लबालब सड़क पर गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पा रहा था, इससे दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे| एक जननिधि नें नगर के चारो तरफ रिंग रोड़ बनवाने का सपना आम जनता को दिखाया था रिंग रोड़ तो छोड़ दें जो किसान का रोड है जिस पर जनपद के ही नही अन्य जिलों के किसान सातनपुर सब्जीमंडी, गल्ला मंडी व आलू मंडी आते है उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ता है|
यह बोले सांसद
सांसद मुकेश राजपूत का कहना है प्रयास चल रहा है जल्द सड़क निर्माण कराया जायेगा| जिससे आम जनमानस और किसानों की को समस्या का सामना करना ना पड़े|