होटल में लगी भीषण आग, एक झुलसा, कई बाल-बाल बचे

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) होटल के हाल में चल रहे रुकाई के कार्यक्रम के दौरान अचानक सिलेंडर में आग लगनें से हड़कंप मच गया| आग लगनें से होटल का एक कर्मी घायल हो गया| जिसे निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया| वहीं कई फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया| अधिकारियों नें मौके पर जाकर जांच की|
कोतवाली फतेहगढ़ के बेबर रोड़ पोलिटेक्निक कालेज के पास रामा पैलेस के नाम से होटल व रेस्टोरेंट संचालित है| रविवार को उसके तीसरी मंजिल के हाल में नगला पीतम निवासी कुलदीप कुमार के भाई विजय प्रताप की रुकाई का कार्यक्रम था | कार्यक्रम सम्पन्न होनें के बाद सभी रिश्तेदारों के भोजन को टेबल पर लगाया गया| एक टेबल पर कामर्शियल सिलेंडर से टिक्की गर्म की जा रहीं थी| लिहाजा उसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गयी| आग लगते ही होटल में भगदड़ मच गयी| आग से शहर के मोहल्ला गढ़ी कोहना निवासी होटल कर्मी 18 वर्षीय संदीप कुमार वाल्मीकि पुत्र झब्बू लाल झुलस गया | उसे परिजनों नें मसेनी के निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया| संदीप नें डेढ़ महीने पहले ही होटल में नौकरी की थी| सूचना पर एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, एसडीएम संजय सिंह, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, दमकल के सीओ वीपी त्रिपाठी, कोतवाल फतेहगढ़ सचिन सिंह मौके पर पंहुचे| दमकल नें बमुश्किल आग पर काबू पाया | आग से एसी, पंखे खिड़की आदि सामान जल गया| होटल मालिक नें अधिकारियों को होटल कर्मी के घायल होनें की कोई जानकारी नही दी| बाद में जाटे समय जानकारी होनें पर उन्होंने होटल मालिक से गलत जानकारी होनें पर नाराजगी जाहिर की | एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति नें बताया कि सिलेंडर में आग लग गयी थी| उसे समय रहते बुझा कर बाहर फेंक दिया गया| एक कर्मचारी झुलसा है उसका उपचार चल रहा है|