सर्वोदय मंडल का आन्दोलन दूसरे दिन भी जारी

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) सर्वोदय मंडल का विभिन्य मांगों को लेकर चल रहा धरना जिला प्रशासन के लिए सिर दर्द बन गया है| आन्दोलनकारी किसी भी कीमत पर बिना मांगे पूरी किये हटने को तैयार नही है| अधिकारीयों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मानें| जिससे अब जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गये है| रविवार को आन्दोलनकारी और अधिक बढने की सम्भवना बन गयी है|
बीते दिन सर्वोदय मंडल के पूर्व महामंत्री लक्ष्मण सिंह के साथ तकरीबन दो दर्जन ग्रामीण तहसील परिसर में ही अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गये थे| तभी से आन्दोलन का दूसरा दिन है| सर्वोदय मंडल की मांग है कि ग्राम हरसिंहपुर कायस्त में तट बंध बनाया जाये,गंगा कटान कृषि भूमि का मुआबजा किसानों को मिले,सड़क व बिजली की व्यवस्था की जाये| आबार पशुओं से किसानो को निजात दिलाई जाए|
शनिवार को आन्दोलनकारियों को समझाने के लिए अधिकारी पंहुचे लेकिन बात नही बनी| जिसके बाद अधिकारी बैरक लौट गये| आंदोलनकारियों ने तहसील परिसर में सफाई अभियान चलाया| लक्ष्मण सिंह ने बताया की जबतक मांगो पर कार्यवाही नही होगी आन्दोलन जारी रहेगा| इस दौरान रामप्रकाश,किशन वर्मा,रामसनेही राजपूत,भोला वर्मा,आशाराम,फूल सिंह व रामनरेश आदि धरने पर रहे|