जिले में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)  सर्वपल्ली डा.राधाकृष्णन की जयंती सोमवार को शिक्षक दिवस के रूप में पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। शिक्षकों को सम्मानित किया गया और समाज के प्रति दायित्वों की सराहना की गई।
शहर के मोहनलाल शुक्ला आदर्श इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें शिक्षकों को सम्मानित किया| उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के लिये भावी पीढ़ी को तैयार करता है| इस लिये उसे राष्ट्र निर्माता कहा जाता है| शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा करते हैं| उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश निराला, अवधेश कुमार तिवारी, राजेन्द्र सिंह यादव, संतोष कुमार, डॉ० संदीप चतुर्वेदी आदि रहे| संचालन वरिष्ठ शिक्षक चंद्रपाल नें किया|
शिक्षक दिवस पर नौनिहालों नें मचाया धमाल
कानपुर रोड़ याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर देश के दूसरे राष्ट्रपपति सर्वपल्ली राधाकृष्ण का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया| विद्यालय के चेयर मैंन विवेक यादव नें शिक्षकों को सम्मानित किया| इस दौरान शिक्षकों के लिये म्यूजिकल चेयर, थ्रो द बाल, बलून ब्लो नाम के गेम्स रखे| जिसमे शिक्षकों नें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया| इसके साथ ही विजेता शिक्षकों और छात्रों को उपहार दिये गये| चेयरमैंन विवेक यादव ने कहा कि हम सभी को अपने शिक्षक के द्वारा बताये गये मार्ग पर चलना चाहिए| स्नेहा यादव, गीता भोगलीवाल, कौशेंलेंद्र त्रिपाठी, अवनीश दीक्षित, लक्ष्मी यादव, अनीता वर्मा, जसबंत सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, रूचि गौतम, सोनी गौतम, प्रांशी कटियार, व अरुण सिंह आदि रहे|
नर्सिंग कालेज में भी सम्मानित हुए शिक्षक
विवेकानन्द कालेज ऑफ नर्सिग सरैया में भी शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ| जिसमे जीएनएम प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं नें रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये| जिसमे मुख्य रूप से भाषण, नृत्य व गायन के कार्यक्रम आयोजित हुए| जिसके बाद छात्र-छात्राओं नें प्रबन्धक समिति के सदस्यों व शिक्षकों को सम्मानित किया| संस्था के निदेशक डॉ० सचिन देव दुबे, संस्था के अध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री, अनुराग दुबे आदि रहे|
एशियन कम्प्यूटर की तरफ से शिक्षकों को मिला सम्मान
अमृतपुर संवाददाता: एशियन कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के निर्देशक सुरेन्द्र पाण्डेय की तरफ से शाखा राजपुर में 20 शिक्षकों को प्रमाण पत्र व प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया गया| इसके साथ ही उन्होंने आज के युग में कम्प्यूटर के महत्व पर भी प्रकाश डाला| शाखा प्रबन्धक राजपाल कुशवाह के साथ ही जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह चौहान, संदीप शाक्य, धर्म सिंह,रामतीर्थ कुशवाह आदि भी रहे|