दाल व्यापारी से 25 हजार की टप्पेबाजी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ई-रिक्शा से वसूली करके घर जा रहे दाल व्यापारी के साथ 25 हजार की टप्पेबाजी को अंजाम दिया गया | मामले में व्यापारी नें पुलिस को सूचना दी| पुलिस तफ्तीश करनें में जुटी है| व्यापारी लूट होनें की बात कर रहा है| पुलिस लूट माननें को तैयार नही|
थाना कादरी गेट के मोहल्ला कछियाना निवासी राजकुमार दाल के व्यापारी हैं| उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि रविवार को दोपहर लगभग 3 बजे वह ई-रिक्शा से वसूली करके ई-रिक्शा से घर जा रहा था| उसी दौरान मोहल्ला अम्बेडकर नगर के निकट एक अज्ञात युवक नें जेब काटकर उसमे रखे 25 हजार रूपये साफ कर दिये| जब आरोपी युवक को दौड़कर पकड़नें का प्रयास किया तो बारिश के कारण फिसल के गिर गया| जिससे उसके हाथ में चोट आयी| थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला नें बताया कि लूट नही हुई है| टप्पेबाजी हुई है| मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|