नगर पालिका सर्वेयर के सरकारी आवास में चोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर पालिका सर्वेयर के सरकारी आवास का ताला तोड़कर सामान आदि चोरी कर लिया गया| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच की|
दरअसल नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद में अब्दुल नाजिर सिद्दीकी सर्वेयर के पद पर कार्यरत हैं | वह टाउन हाल के निकट की पालिका के सरकारी आवास पर रह रहें है| सुबह सर्वेयर नाजिर काम से जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज गये थे| रविवार दोपहर को वह वापस लौटे तो उनके कमरे का ताला टूटा पड़ा था और घर से एक पंखा, एक स्टेवलाइजर,बैट्री, एक सोने की अंगूठी आदि सामान गायब मिला| जिसकी सूचना पुलिस को दी| पुलिस नें मौके पर आकर छानबीन की|