वोट ना देने पर कांग्रेस नेता के घर पथराव, पत्नी व पुत्र जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

HMLA Aफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली के मसेनी चौराहा निवासी कांग्रेस नेता डाल चन्द्र कठेरिया के घर अचानक कुछ लोगो ने हमला कर दिया| हमले में उनकी व पत्नी व पुत्र जख्मी हो गया|

कांग्रेस कमेटी के संगठण मंत्री और व्यापार मंडल के नेता डालचन्द्र कठेरिया के घर शुक्रवार कुछ लोगो ने हमला बोल दिया| हमला करने वालो ने पथराव कर दिया| उनकी परचून की दुकान का सामान फेंक दिया| पथराव में उनकी पत्नी रचना कठेरिया और पुत्र अनिकेत कठेरिया घायल हो गये| पथराव में कांग्रेस नेता की खिड़की के शीशे भी टूट गये| मामले की सूचना उन्होंने व्यापार मंडल और पुलिस को दी| जब तक पुलिस मौके पर पंहुची तब तक आरोपी फरार हो गये|

कांग्रेस नेता डाल चन्द्र ने बताया की उन्होंने गाँव के एक प्रत्याशी का सहयोग किया था| जिस पर दूसरे प्रत्याशी के समर्थको ने उनके घर मार हमला बोलकर तोड़फोड़ कर दी| उन्होंने बताया की हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है| पुलिस ने तहरीर मिलने पर गाँव के ही ज्ञान चंद, उनके पुत्र सुनील व रवि कान्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा व कांग्रेस नेता पुन्नी शुक्ला कोतवाली पंहुचे|

कोतवाल शिव मोहन प्रसाद ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| कांग्रेस नेता की पत्नी व बेटे का मेडिकल भी कराया गया है| जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|