तीन बच्चो की माँ को ले उड़ा भांजा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) तीन बच्चो की माँ अपने ही सगे भांजे के साथ चली गयी| पति के पास दो बच्चे छोड़ दिये जबकि एक को अपने साथ ले गयी|
थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला रीवा मध्यप्रदेश की रहनें वाली थी| उसका विवाह 17 साल पूर्व थाना कमालगंज के गाँव निवासी एक युवक से हुआ था| उसके दो पुत्र और एक पुत्री है| बीते लगभग दो वर्ष से महिला का प्रेम प्रसंग उसके पति के भांजे के साथ चल रहा था| जिसके चलते महिला अपने भांजे के साथ 3.5 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर चली गयी और अपने पुत्र 11 वर्षीय गौरव व 7 वर्षीय सौरभ को पूर्व पति के हवाले कर दिया|