अज्ञात वाहन की टक्कर से पत्नी की मौत, पति गम्भीर

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

kailash mautफर्रुखाबाद:कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम मराहला निवासी 25 वर्षीय पुत्र कैलाश चन्द्र पुत्र चेतराम व उसकी पत्नी 25 वर्षीय पिंकी मार्ग दुर्घटना में गम्भीर हो गयी | दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा पिंकी ने कुछदेर बाद डीएम तोड़ दिया|

कैलाश अपनी पत्नी पिंकी के साथ कोतवाली क्षेत्र के इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित ग्राम खिमसेपुर में आधार कार्ड बनवाने साइकिल से जा रहा था| तभी उसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी| जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गये| घटना के बाद काफी देर तक पड़े रहने के बाद पुलिस उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पंहुची| दोनों का उपचार किया|

लेकिन तभी पिंकी जिंदगी की जंग हार गयी| पिंकी की मौत होने से कोहराम मच गया| जनपद मैनपुरी के मंझना निवासी मुकेश ने अपनी पुत्री का विवाह दो वर्ष पूर्व ही कैलाश के साथ किया था| परिजन शव लेकर चले गये| अस्पताल से सूचना शहर कोतवाली को दी गयी|