जेबरात नकदी सहित युवती गायब करनें के आरोपियों के घर चोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) युवती गायब करनें के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था| जिसके बाद आरोपी घर से गायब थे| बीती रात उनके घर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हाता सफी खां निवासी जाबिर हुसैन उर्फ सोनू , जाबिर हुसैन की पत्नी व जाबिर के पुत्र तारिक के खिलाफ एक युवती को गायब करनें का मुकदमा दर्ज किया गया था | मुकदमा दर्ज करनें के बाद सभी आरोपी घर से फरार थे| लिहाजा आरोप है कि बीती रात चोरों नें घरके ताले तोड़कर दो लाख की नकदी व 10 लाख के जेबरात चोरी कर लिये |
पड़ोसी नें सुबह घर के ताले टूटे देख परिजनों को जानकारी दी| जिसके बाद जाबिर की विवाहिता पुत्री मौके पर पंहुची और डायल 112 को जानकारी दी| जबकि गायब युवती के पिता नें भी 5 लाख नकद, उनकी पत्नी व पुत्री के गहने ले जानें का मुकदमा आरोपियों पर दर्ज कराया था| थानाध्यक्ष आमोद कुमार नें बताया कि चोरी की जानकारी गलत है| आरोपी पक्ष गायब युवती के परिजनों पर चोरी का आरोप लगा रहें है| प्रारम्भिक जाँच में चोरी की सूचना गलत निकली|