भाजपा अध्यक्ष के पुत्र पर हत्या का मुकदमा दर्ज ना होनें पर सांसद का किया घेराव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) युवक की हत्या होनें का आरोप लगा रहा परिवार कार्यवाही ना होनें पर सांसद की दहलीज पर पंहुचा| परिजनों नें कार्यवाही की गुहार लगायी| मृतक के परिजन सांसद से मुलाकात के बाद भी संतुष्ट नजर नही आये |
बीते 11 जून की रात कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम रैसेपुर निवासी रावेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपने 27 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के साथ बीती रात समर पर लेटे हुए थे | उसी दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह के पुत्र अतुल कुमार, मोरपाल का पुत्र रघुवीर, मौजीलाल का पुत्र सरनाम आये और गाली-गलौज व मारपीट करनें लगे | जिससे काफी चोटें आयीं| रावेन्द्र के तीन दांत टूट गये| इसके साथ ही आरोप है कि आरोपी उनके पुत्र आदित्य को पकड़कर ले गये| आदित्य का शव सुबह फांसी पर झूलता मिला| रावेन्द्र सिंह नें हत्या का आरोप भाजपा मंडल अध्यक्ष के पुत्र अतुल के साथ ही मोरपाल व मौजीलाल पर लगाया था| लेकिन पुलिस नें मुकदमा दर्ज नही किया|
शुक्रवार को मृतक के पिता रावेन्द्र सिंह, मृतक की पत्नी संध्या व माँ सत्यवती आदि दो दर्जन से अधिक परिजन और ग्रामीण सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर पंहुचे| उन्होंने सांसद से मुलाकात कर अपनी समस्या बतायी| लेकिन सांसद से वार्ता के बाद भी परिजन संतुष्ट नही हुए | उन्होंने सांसद पर आरोपी व उसके साथियों को बचानें का आरोप लगाया | कोतवाली के अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद नें बताया कि विवेचना चल रही है| हत्या का मामला है निष्पक्ष जाँच होगी| उसमे जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|