माई कार शोरूम को किया गया सील

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग 12 सालों से कागजों में चल रही माई कार शोरूम के भवन की प्रक्रिया शुक्रवार को सड़क पर दिखी| नगर मजिस्ट्रेट नें भू उपयोग परिवर्तन शुल्क जमा ना करनें पर शोरूम को शील करा दिया|
शुक्रवार को नेकपुर इटावा-बरेली हाई-वे पर स्थित माई कार के शोरूम में नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, नायब तहसीलदार सृजन कुमार, राजस्व निरीक्षक प्रमोद शुक्ला, अजीत द्विवेदी व गौरव अग्निहोत्री पंहुचे| उन्होंने शोरूम के मैनेजर रामनिवास शर्मा से वार्ता की और शोरूम को सील कर दिया| जानकारी में मुताबिक वर्ष 2011 में शोरूम का भवन आवासीय जगह पर व्यावसायिक कार्य के लिये बनाया गया| तभी से शोरूम का मामला नियत प्राधिकारी के यहाँ बीते लगभग 12 साल से चल रहा है| जिस पर भू उपयोग परिवर्तन का करोड़ो रूपये भी राजस्व बकाया है| राजस्व लगभग तीन करोड़ बताया जा रहा है| शोरूम का मुख्य द्वार सील नही किया गया| लेकिन भीतर का शोरूम सील कर दिया गया| नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें बताया कि भू उपयोग परिवर्तन शुल्क शासन द्वारा निर्धारित जमा ना करनें पर भवन सील किया गया है|