अहिल्याबाई होल्‍कर से प्रेरणा लें समाज के लोग

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) महारानी अहिल्याबाई होल्‍कर का 298 वां जन्मदिवस मनाया गया। सपा द्वारा मनाया गया| कार्यक्रम में कहा गया कि समाज के लोग अहिल्याबाई होल्‍कर से प्रेरणा लें| इस अवसर पर उनके चित्र पर नेताओं और पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किया।
शहर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी जिलाध्यक्ष चंद्र पाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गयी| गोष्ठी में कहा गया की अहिल्याबाई होल्कर ने सामाजिक और धार्मिक कार्यों के साथ सभी वर्गों के हितों के लिए काम किया। अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर मंदिर बनवाए और घाट व कुंओं का निर्माण कराया। इसके अलावा मार्ग बनवाने के साथ ही भूखों के लिए भोजनालय व प्यासों के लिए प्याऊ बनवाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना चाहिए। जिलाध्यक्ष नें कहा कि मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खंडेराव की धर्मपत्नी थी| उन्होंने माहेश्वर की राजधानी बनाकर शासन किया| बृजेश पाल, विजेंद्र यादव,यूनुस अंसारी ,पुष्पेंद्र यादव पूर्व प्रवक्ता, साजिद अली, अल्पसंख्यक,विकास गुप्ता, इलियास मंसूरी, शुभम राय हनी आदि रहे| संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष लोहिया वाहिनी रजत क्रांतिकारी ने किया।