एल-1 समकक्ष अस्पताल में वार्ड बॉय और सफाई कर्मी मिले गायब

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने एल-1 समकक्ष अस्पताल का निरीक्षण किया| जिसमे उन्हें वार्ड बॉय और सफाई कर्मी गायब मिले| उन्होंने तत्काल वेतन रोंकने के आदेश दिये|
मंगलवार को डा0 अनार सिंह मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान डीएम नें व्यवस्थाओं का जायजा लिया| जिसमे उन्होंने भोजन और साफ-सफाई की व्यवस्था देखी| उन्होंने जब कर्मचारियों की मौजूदगी चेक की तो  उन्हें वार्ड बॉय अशवनी कुमार और सफाई कर्मी राजीव, राजेश गायब मिले| जिस पर उन्होंने तत्काल वेतन रोंकने के निर्देश दिये| इसके साथ ही उन्होंने भोजन में गुणवत्ता लाने और साफ-सफाई करने के कड़े निर्देश दिये|