कवियों ने रचनाएं पढ़कर काव्य गोष्ठी में बाधा समां

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) गोपीराम सफ्फड की स्मृति में दो दिवसीय आध्यात्मिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें आए कवियों ने रचनाएं पढ़कर समां बाधा। कवि डॉ. शिवओम अंबर ने प्रभु के चरणों में बैठकर अध्यात्मिक काव्य पाठ किया तो अध्यात्म स्वयं में साकार हो गया। कवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
नगर के लोहाई रोड स्थित राधा श्याम शक्ति मंदिर के परिसर में गोपीराम सफ्फड़ की स्मृति में दो दिवसीय आध्यात्मिक काव्य गोष्ठी का रविवार को आयोजन कवि डॉ शिवओम अंबर की अध्यक्षता में हुआ। गीतकार कवित्री डॉ गरिमा पांडेय ने मां सरस्वती की वंदना की। कवि गोष्ठी को स्वर प्रदान करते हुए स्मृति अग्निहोत्री ने महाभारत और रामायण के संदर्भों को छूती रचनाओं से कार्यक्रम को धारा प्रदान की। दीप संस्था के अध्यक्ष निमिष टंडन ने प्रभु को समर्पित रचना में अध्यात्म को साकार किया। उपकार मणि उपकार ने अपनी चुटकीली ग़ज़लों से वाह वाही बटोरी। अध्यात्म और श्रृंगार को बराबर से लिखने वाली कवित्री प्रीति पवन तिवारी ने अपनी पहचान के अनुसार कविता पढ़कर समां बांध दिया।
जिले का नाम रोशन करने वाले उत्कर्ष अग्निहोत्री के गीत और मुक्तक सभी ने सराहे। काव्य गोष्ठी का आयोजन बृजकिशोर सिंह किशोर ने किया। कवियों को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंदिर कमेटी के प्रमुख सुरेंद्र सफ्फड़, समाजसेवी रोहित सफ्फड़, व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, सुरेंद्र पांडेय, दीपक रंजन सक्सेना, रानी तिवारी, रोहित गोयल, डॉ मनोज मेहरोत्रा, अशोक मिश्रा, रेनू सिकतिया, वैशाली सफ्फड़, जितेंद्र अग्रवाल, रेखा मिश्रा, इतिहास कार रवीन्द्र भदौरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।