एएसपी के साथ खीचतान कर शहर कोतवाल को दौड़ाया, पुलिस कर्मियों के डंडे छीने

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

COTU5COTU4COTU3COTU1COTUफर्रुखाबाद: नाली के पानी का निकास ना होने के कारण सड़क पर हो रहे जल भराव से परेशान नागरिको ने कोतवाली फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर क्रासिंग के सामने जाम लगा दिया| जाम खुलवाने पंहुचे एएसपी अशोक कुमार के साथ महिलाओ ने खीचतान कर दी और शहर कोतवाल को दौड़ा लिया| आक्रोशित महिलाओ ने पुलिस कर्मियों के डंडे भी छीन लिये| जिसके बाद पुलिस बैक फुट पर आ गयी|

नेकपुर कला के मोहल्ला मुंशीप्रेम चन्द्र नगर वार्ड 5 में बीते कई वर्षो से पानी का निकास ना होने से सड़क पर ही नाली का पानी भरा रहता है| इसके सम्बन्ध में कई बार अधिकारियो से शिकायत की गयी लेकिन कोई हल नही निकला| नगर पालिका की उदासीनता से दिन प्रतिदिन जल भराव की समस्या बढ़ती जा रही है| जिसके चलते सोमबार को सुबह आक्रोशित नागरिक और महिलाये सड़क पर आ गये| फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ मार्ग पर नेकपुर क्रासिंग के सामने महिलायों और नागरिको ने सड़क पर ईंट-पत्थर और बांस आदि डालकर जाम लगा दिया|

घटना की सूचना मिलने पर कर्नलगंज चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह मौके पर आये| दरोगा सुदीप मिश्रा भी फ़ोर्स के साथ पंहुचे| लेकिन महिलाओ का गुस्सा कम होने का नाम नही ले रहा था| जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भी मौके पर आ गये उन्होंने नागरिको को समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई भी जाम खोलने को राजी नही हुआ| नागरिको अकुर पुलिस की बात चल रही थी की तभी शहर कोतवाल अपनी जीप का हूटर बजाते हुये मौके पर आये और बिना कुछ जाने समझे जाम लगाये नागरिको पर दबाब बनाने के लिये लाठी पटकना शूरू जार दिया| जिससे अन्य पुलिस कर्मी भी लाठी पटक कर भीड़ भगाने लगे| जिससे भगदड़ मच गयी| भगदड़ के दौरान नेकपुर कला निवासी अखिलेश उर्फ़ छोटू शुक्ला पुत्र अशोक शुक्ला का सर फट गया| लोगो ने पुलिस पर लाठी मारकर सर फोड़ने का आरोप लगाया|

छोटू के चेहरे पर खून देख भीड़ भडक गयी| भीड़ में महिलाओ ने एएसपी अशोक कुमार का हाथ पकड़कर खीचतान कर दी| जिसके बाद व मुश्किल उन्हें महिलाओ ने जाने दिया| कोतवाल डीकेशर्मा को भीड़ ने पकड़ कर मारपीट करने का प्रयास किया| लेकिन वह मौके से भागे तो भीड़ ने उन्हें दौड़ा लिया| लाठी लेकर दौड़ रहे कुछ पुलिस कर्मियों के डंडे छीन लिये गये|बाद में वमुशिकल पुलिस अधिकारियो के द्वारा जल्द कार्यवाही कराने के भरोसे के बाद जाम खुल सका| इस दौरान हंसा देवी, उर्मिला, रोहितास कटियार, अजय राज चौधरी, दीप प्रजापति,कश्मीर कटियार, अतुल चौबे, मुन्ना ठाकुर आदि जाम में रहे |

चौकी इंचार्ज त्रिभुवन सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने और जाम लगाने वालो के खिलाफ अधिकारियो के निर्देश पर कार्यवाही की जायेगी|