राजबेटी के शपथ ग्रहण में सभी दलों का जमाबड़ा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) नगर पंचायत कमालगंज की अध्यक्ष की शपथ राजबेटी शंखवार नें ली| समारोह में वक्ता से लेकर श्रोता तक सर्वदलीय नजर आये| जनपद में अन्य नगर पंचायतों में भ शपथ ग्रहण सम्पन्न हुआ|
दरअसल कमालगंज में एसडीएम सदर संजय सिंह नें सभी सभासदों और अध्यक्ष राजबेटी शंखवार को शपथ दिलायी| इसके बाद राजबेटी नें कहा कि उन्होंने पिछले कार्यकाल से जो भी विकास कार्य कराये उनसे जनता नें खुश होकर उन्हें दोबारा जीत का ताज पहनाया है| आने वाले दिनों में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य और तेज करायें जायेंगे| पिछले कार्यकाल में जो कार्य अपूर्ण रह गये थे उन्हें पूर्ण कराया जायेगा| इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, कांग्रेस नेता अर्चना राठौर आदि मंच पर नजर आये | अन्य दलों के नेता भी कदम ताल करते दिखे|
मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष जिलाबदर अशोक कुमार यादव ललुआ की पत्नी ऊषा देवी, कंपिल के द्रोपदी कुंड पार्क के निकट आयोजित शपथ ग्रहण में पूर्व चेयर मैंन उदय पाल यादव की माँ राजवती यादव नें अध्यक्ष पद की शपथ ली| नगर पंचायत खिमसेपुर में अध्यक्ष पद पर पुष्पराज व 16 सभासदों को एसडीएम संजय सिंह नें शपथ दिलायी| कायमगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर डॉ. शरद गंगवार व 25 सभासदों को एसडीएम कायमगंज संजय सिंह नें शपथ दिलायी|