खतरे के निशान पर गंगा, रामगंगा में उफान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा 5 सेंटी मीटर और कम होकर खतरे के निशान पर आ गयीं है| लेकिन रामगंगा के जलस्तर में उफान दर्ज किया गया| वहीं बाढ़ के पानी के लगातार जमा रहने नें बीमारियों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है|
गंगा में 5 सेंटी मीटर की गिरावट दर्ज की गयी| लिहाजा सोमवार को गंगा खतरे के निशान पर 137.10 पर दर्ज की गयीं | वहीं नरौरा बैराज से गंगा में 120.642 क्यूसेक पानी छोड़ा गया | इसके साथ रामगंगा में भी 135.35 मीटर पानी दर्ज किया गया| वहीं रामगंगा में भी 36886 क्यूसेक पानी छोड़ा गया|