नशेड़ी पति नें दी धमकी, देवर नें मारी गोली

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) देवर नें बीती आधी रात को महिला को गोली मारकर मरणासन्न कर दिया| जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल लाया गया| जहाँ उसकी हालत नाजुक होनें पर सैफई रिफर कर दिया गया|
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र सिविल लाइन कचेहरी निवासी 40 वर्षीय बंसती देवी का पति प्रदीप उर्फ संजीब कुमार शराब पीने का आदी है| वह अक्सर घर पर शराब पीकर आकर मारपीट करता था| बंसती को बीती रात गोली मारकर घायल कर दिया गया| उसे रात में ही 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ से हालत गंभीर होनें पर उसे सैफई मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया| बंसती की माँ जनपद कन्नौज के तालग्राम त्योर निवासी रूपा देवी ने कोतवाली फतेहगढ़ में मुदकमा दर्ज कराया| जिसमे आरोप है कि बसंती का पति संजीब शराब पीने का आदी है| इसी बात को लेकर विवाद करता रहता था| बंसती घरों में कामकाज करते हुए जो पैसे लाती उसे संजीब शराब में उड़ा देता था| बीते 20 मई को संजीब पत्नी के जेबरात उठा ले गया और शराब पी ली| जिस पर संजीब का बसंती से विवाद हुआ| संजीब नें पत्नी को जान से मारनें की धमकी दी| बीती रात बंसती अपने घर में बच्चो के साथ सो रही थी| तभी रात लगभग 2:30 बजे उसका देवर प्रदीप आ गया और बच्चो को जगाया औ कहा तेरी माँ कहा लेटी है| प्रदीप नें उसी दौरान बसंती के गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी| बसंती के गोली लगने पर उसके बेटे अनुज व बेटी नंदिनी ने शोर मचाया भाई बहन संदीप को पकड़ने के लिए पीछे दौड़े। तभी मोहल्ले का शब्बू आ गया। शब्बू की सूचना पर पुलिस ने घायल बसंती को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। पुलिस नें आरोपी संजीब व प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रदीप को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया|