परकोपाइन निर्माण में गुणवत्ता से नही होगा समझौता

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह नें भोजपुर के ग्राम ढपलपुर व ग्राम भोला नगला, जंजाली नगला में परकोपाइन स्पर निर्माण कार्य का जायजा लिया| उन्होंने तल्ख लहजे में कहा की निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार से गुणवत्ता से खिलबाड़ नही किया जायेगा|
जिलाधिकारी नें निरीक्षण के समय कहा कि बाढ़ के समय से पूर्व ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए| जिससे कटान से प्रभावित होनें वाले लोग इसका लाभ ले सकें| कटान की जद में आनें वाली जनता को कोई खतरा ना हो| डीएम नें कहा कि भोला नगला व जंजाली नगला में 43 स्टड परकोपाइन कार्य 5.18 करोड़ रूपये है| जबकि भोजपुर के ढपलपुर में निर्माण कार्य की लागत 84 लाख रूपये है| जिलाधिकारी के निरीक्षण में पंहुचने में अधिकारियों में हड़कंप मच गया|