डीएम ने परकोपाइन निर्माण कार्य का लिया जायजा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को चल रहे परकोपाइन स्पर निर्माण कार्य को परखा और अवश्यक दिशा निर्देश दिये|
विकास खंड शमसाबाद के ग्राम ​समैचीपुर चितार बाढ़ कटान को रोकने हेतु सिचाई विभाग द्वारा कराये जा रहे परकोपाइन स्पर निर्माण कार्य का जायजा जिलाधिकारी ने जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये ताकि जिस उद्देश्य से निर्माण कार्य कराया जा रहा है वह सफल हो सके और उसका ग्रामीणों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा की इस कार्य से बाढ़ से कटान कम होगा| लिहाजा ग्रामीणों को लाभ मिलेगा|