घर के ताले तोड़कर नकदी-जेवरात चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कंपिल) बीती रात घर में रखे नकदी-जेवर साफ़ कर दिये| सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ लग गयी| जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी| पुलिस ने चोरी के शक में कुछ लोंगो को हिरासत में ले लिया|

थाना क्षेत्र के ग्राम सबितापुर निवासी रामसेवक पुत्र सूरजपाल के घर बीती रात चोरो दाखिल हुये| उन्होंने घर में रखे 5000 रूपये की नकदी व 1 सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी पायल, दो जोड़ी कुंडल चोरी कर लिये| सुबह घटना की जानकारी होने पर उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी गयी| पुलिस ने जाँच कर कुछ लोगो को शक के आधार पर हिरासत में ले लिया|

कुछ दिन पहले रामसेवक के रिश्तेदार बैंकमित्र ओमशरण के घर भी चोरी हो गयी थी| जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने आज तक नही की| थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया की जाँच कर कार्यवाही की जायेगी|