सहकारी ग्राम विकास बैंक के ताले तोड़कर चोरी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात चोरों नें उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया| मामले में बैंक प्रबन्धक नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है|
शहर के ठंडी सड़क पर उत्तर प्रदेश ग्राम विकास बैंक है| जिसमे पहली मंजिल पर खाद बीज की दुकान व दूसरी मंजिल पर बैंक का संचालन होता है| बीती शुक्रवार की शाम को लगभग 5 बजे बैंक बंद हो गया| शनिवार सुबह लगभग 7:45 बजे बैंक कर्मी महेश कुमार नें जब बैंक का ताला खोला तो उन्हें कमरें के ऊपर खिड़की में लगा शीशा टूटा मिला| तो वरिष्ठ बैंक प्रबन्धक संदीप त्रिपाठी को सूचना दी| जिसके बाद प्रबन्धक भी मौके पर अ गये| सीओ रविन्द नाथ राय, कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला, फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची और पड़ताल की| चोर मौके से अभिलेख अस्त-व्यस्त कर कैशियर के पर रखे जानें वाले बालकापर को अपने साथ ले गये| जिसमे कुछ बिल वाउचर व बैंक सम्बन्धित कागजात थे | उसी में बैंक कैशियर रियासत अली की पीएनबी बैंक की 2 लाख रूपये की एफडी व पास बुक थी| सीओ रविन्द्र नाथ राय नें बताया कि चोरी की घटना का प्रयास किया गया है| तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी |