श्रीराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा में दिखीं नयनाभिराम झांकियां

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गुरुवार शाम को राम नवमी के अवसर पर नगर में श्रीराम विविध कला केंद्र की ओर से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकली| शोभायात्रा पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आरती भी उतारी गयी|
रामनवमी पर शहर के अग्रवाल सभा भवन नम्बर एक से भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| जिसमे सजे हुए रथों पर विराजमान भगवान राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न नयनाभिराम झांकियों की एक झलक पाने को सड़क के दोनों खड़े थे। पुष्प वर्षा के साथ स्वरूपों की जगह-जगह आरती उतारी गई। इसके साथ ही जयकारे गूंजते रहे। डीजे व बैंड की धुन पर युवा नृत्य कर रहे थे। शोभायात्रा नेहरू रोड, घुमना बाजार, सुतहट्टी होते हुए साहबगंज चौराहे होते हुए देर रात परंपरागत तरीके से अग्रवाल सभा भवन में पंहुचेगी| जहाँ महाआरती के साथ शोभायात्रा का समापन किया जायेगा | व्यापारियों ने शोभायात्रा का स्वागत कर स्वरूपों की आरती उतारी। वहीं पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल व पूर्व चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल, नें भी पूजा अर्चना की| विविध कला केंद्र के मुख्य निर्देशक विजय दुबे मटरलाल,विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, आदित्य दीक्षित, किशन कन्हैया सक्सेना, शिवांग रस्तोगी, सुरेन्द्र पाण्डेय, संजय गर्ग,अरविन्द दीक्षित, रवि मिश्रा आदि रहे|