राम जन्मोत्सव पर जगह-जगह पूजा-पाठ

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्री राम जन्मोत्सव पर नगर में भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी की गूंज रही|
नगर के विभिन्न मंदिरों श्री राम जानकी, महालक्ष्मी, खाटू श्याम मंदिर, श्री राधाकृष्ण ठाकुर द्वारा घुमना ,शक्ति श्याम मंदिर लोहाई रोड, श्री राधा माधव मंदिर , महाकाल मंदिर, अंगूरी बाग ,गायत्री शक्तिपीठ , सहित नगर के विभिन्न मंदिरों में श्री राम जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया| श्रीराम विविध कला केंद्र के संस्थापक विजय दुबे मटर लाल के द्वारा अग्रवाल सभा भवन नंबर एक पर श्री राम जन्मोत्सव आचार्य सत्यम व्यास,आचार्य शिवनारायण तिवारी, ने यजमान अशोक वर्मा बीना वर्मा के द्वारा भगवान श्रीराम का पंचामृत से अभिषेक कराया भगवान का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार पूजन महा आरती के साथ संपन्न हुआ एवं बधाई गीतों के साथ सारा वातावरण कैसे अयोध्या बन गया है
विजय दुबे मटर लाल ने बताया कि भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव हम लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं| आदित्य दीक्षित, राम जी दीक्षित, अशोक मिश्रा ,शांति स्वरूप, विमलेश मिश्रा, कन्हैया सक्सेना, छोटे शुक्ला हरि दुबे ,श्रवण शुक्ला,अमित आदि लोग मौजूद रहे|