दबंगों के भय से शिक्षक नें लगायी फांसी, सोसाइड नोट में पांच के नाम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) काफी दिनों से दबंगों के जुल्मो से खफा चल रहे शिक्षिक नें काफी गुहार लगायी लेकिन हर तरफ स उसे निराशा ही हाथ लगी| खाकी भी उसकी उम्मीदों पर खरी नही उतरी| दबंग अपने जुल्म बढ़ाते जा रहे थे| जिससे खफा होकर शिक्षक नें फांसी लगाकर जान दे दी|सूचना पर पंहुची पुलिस नें शव को फंदे से नीचे उतारा| शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ| जिसमे गाँव के ही पांच आरोपियों के नाम लिखे थे | आरोप है कि दबंग पूर्व में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था| जिसकी काफी शिकायत के बाद पुलिस के नाक-कान नही खुले जिससे तंग आकर शिक्षक नें फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम सलेमपुर रत्न निवासी 55 वर्षीय रामअसरे एमए, बीएड तक पढ़ाई कर चुका था| वह शिक्षक का कार्य कर रहा था| उसे व उसके परिवार को गांव के ही दबंग परेशान करते थे| दबंगों के भय से परेशान होकर रामअसरे के पुत्र और पुत्रबधू गाँव छोड़कर भी चले गये थे| दबंगों की शिकायत उसने पुलिस से भी की लेकर कोई ठोस कार्यवाही नही हुई| जिसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का फैसला लिया| शुक्रवार को थाना नवाबगंज के ग्राम बसेली में देवेंद्र कुमार के खेत में खड़े शहतूत के पेड़ पर रस्सी से फांसी लग आत्महत्या कर ली| सूचना पर नवाबगंज थानाध्यक्ष जेपी शर्मा मौके पर पंहुचे और छानबीन की| उपनिरीक्षक दीपक कुमार नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| थानाध्यक्ष नें बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है| सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देनें वाली बात
जिसमे दिल दहला देंने वाली दस्ता बतायी| मृतक नें दबंगों के बारे में लिखा कि गाँव के दबंग उसकी घर की महिलाओं केसाथ दुष्कर्म करते है| पांचों दबंगों को एक बसपा नेता का संरक्षण प्राप्त है| बीते 10 मार्च को आरोपियों नें उसे गली से पकड़ लिया और उसे नंगा करके पिटाई कर उसके मुंह में पेशाब भी कर दी| उसके खेत की मेंड भी काटकर अपने खेत में मिला ली|