शहीद दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को किया याद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रूखाबाद:(नगर संवाददाता) गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के द्वारा शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को उनके शहीद दिवस पर याद किया गया | साथ ही युवाओं को उनके बताये रास्ते पर चलनें के लिये प्रोत्साहित किया गया|
शहर के बद्री विशाल डिग्री कालेज में दोपहर अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण के जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित के नेतृत्व में शहीदों को नमन किया गया| कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए क्रांतिकारी वंशज बॉबी दुबे ने कहा कहा हमें क्रांतिकारियों के बलिदान को भूलना नहीं चाहिए जिन्होंने देश की स्वतंत्रता की खातिर अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया| भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव भारत के वे सच्चे सपूत थे, जिन्होंने अपनी देशभक्ति और देशप्रेम को अपने प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर गए। आज 23 मार्च को देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर करने वाले तीनों वीर सपूतों का शहीद दिवस है। यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान और हिंदुस्तानी होने वा गौरव का अनुभव कराता है, बल्कि वीर सपूतों के बलिदान को भीगे मन से श्रृद्धांजलि देता है। जिलाध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने कहा उन महान अनगिनत क्रांतिकारियों के बलिदान की वजह से ही भारतवासी चैन की सांस ले रहे हैं| नमामि गंगे के जिला संयोजक रवि मिश्रा ने कहा हमारे देश का इतिहास गौरवशाली है हम भारतीयों की यही पहचान है। जीबीए एकेडमी के संस्थापक नगर प्रभारी विपिन अवस्थी ने कहा युवा भगत सिंह जी के बताए गए राष्ट्रप्रेम और देश प्रेम के मार्ग पर चलें| राजू भारद्वाज, कुलभूषण श्रीवास्तव, अमित कुमार गौरव वर्मा, कुलदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।