पूर्व प्रधान को गोली मारने में प्रधान पति सहित तीन पर केस

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) बीती रात हुई पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रधान के मारपीट के बाद फायरिंग भी हो गयी थी| जिससे पुलिस ने प्रधान पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
थाना थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी पूर्व प्रधान ताज मोहम्मद पुत्र मो० अली को बीती रात प्रधान पति लईक खां व उसके साथियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया था| घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई| पुलिस ने एक आरोपी को दबोच भी लिया| घटना के बाद पुलिस ने मो० अली के पिता ताज मोहम्मद की तहरीर पर आरोपी प्रधान पति लईक खां, नईम खां व चमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली| वही सीओ अमृतपुर शकील अहमद व थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों के थाने में वयान लिये|
सीओ शकील अहमद ने बताया की जाँच की जा रही है| गोली की घटना संदिग्ध है|