विवाहिता नें फांसी लगाकर दी जान

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) शनिवार को सुबह विवाहिता नें फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली| पुलिस नें शव को पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया|
कस्बे के मोहल्ल आवंतीबाई नग किसानन नगला निवासी रामगोपाल की पत्नी प्रियंका पाल नें पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक कर जान दे दी| जब रामगोपाल घर पंहुचा तो शव को झूलते देखा| उसने पत्नी के शव को नीचे उतार दीया| मामले की जानकारी रामगोपाल नें पुलिस को दी| जिसके बाद थाना पुलिस के साथ ही फिल्ड यूनिट की टीम मौके पर पंहुची| रामगोपाल व प्रियंका का विवाह 2014 में हुआ था| सीओ अरुण कुमार नें मौके पर आकर छानबीन की|