बसपा नेता के होटल के पंहुचे अफसर, जल्द कार्यवाही के संकेत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) हत्यारोपी बसपा नेता अनुपम दुबे के ‘गुरु शरणम पैलेस होटल’ पर ध्वस्तीकरण का ग्रहण और सुर्ख हो गया है| अधिकारियों नें मौके पर होटल पंहुच कर ध्वस्तीकरण! की व्यवस्था को परखा | अधिकारियों नें जल्द कार्यवाही को अमल में लानें के निर्देश दिये|
बुधवार को अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्रप्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, ईओ रविन्द्र कुमार ठंडी सड़क स्थित बसपा नेता के होटल पंहुचे| उन्होंने होटल के आस-पास घूमकर व्यवस्था को परखा| फिलहाल उन्होंने जल्द कार्यवाही को अमल में लानें के संकेत दिये|