चार और कोरोना संक्रमित, 186 हुई संख्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना बेलगाम होता नजर आ रहा है| अब तक कुल 186 लोग इससे संक्रमित हो चुके है| शुक्रवार को सुबह दो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी| शाम होते-होते चार और कोरोना पॉजिटिव आ गये|
शुक्रवार की शाम को आयी जाँच रिपोर्ट के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के बेबर रोड भोलेपुर निवासी 35 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है|उसे बुखार और साँस लेनें में तकलीफ थी| वह अभी एल 1 अनार सिंह अस्पताल में भर्ती है| मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम बरारीख निवासी 24 वर्षीय महिला और एक 3 वर्षीय बालिका पॉजिटिव आयी है| दोनों दिल्ली से 30 जून को वापस लौटे थे| शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरकसा निवासी 24 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला है| वह जाँच के बाद घर पर था| कुल मिलाकर शाम को चार नये संक्रमित मरीज मिलने से संख्या 186 हो गयी|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें जेएनआई न्यूज को बताया कि 2 केस सुबह व चार शाम को मिले है| संख्या 186 हो गयी है| कुल 116 मरीज ठीक होकर घर चले गये है| 63 सक्रिय केस है| अब तक सात की मौत हो गयी है|